Friday, January 18, 2019

चंद्र ग्रहण से होगा जीवन में बदलाव

चंद्र ग्रहण से होगा जीवन में बदलाव


  
ग्रहण बदलाव की निशानी है | यह बदलाव अच्छा  और बुरा दोनों हो सकता है  ग्रहण के कारण जीवन की नयी शुरुआत होती है | अगर इसे पॉजिटिव लेंगे तो बदलाव पॉजिटिव होगा नेगिटिव लेंगे तो बुरा |  हमारी  हाथ की रेखाओं और दशा द्वारा  हमें इसका ज्ञात हो  सकता है |

21 जनवरी  2019 को पूर्ण  चंद्र ग्रहण लग रहा है  , समय है   सुबह 09.03 am 54 से 12,20.39 am  तक | क्योंकि ग्रहण भारत में नहीं देखा जायेगा इसलिए सूतक नहीं लगेगा और इसका प्रभाव  नहीं होगा |  ग्रहण का प्रभाव तब पड़ता है जब सूतक  लगता है | चंद्र ग्रहण पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में लगेगा इसलिए इस राशि और नक्षत्र से संबंधित लोग इस चंद्र ग्रहण से प्रभावित हों सकते है |

इस दिन करे ये उपाय जीवन में वृद्धि आये गी

 राशि अनुसार चंद्र ग्रहण के उपाय
 
मेष राशि वालों को मसूर की दाल या लाल कपड़े का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि वालों को माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए।

मिथुन राशि वालों को तनाव दूर करने के लिए गौशाला में दान देना चाहिए।

कर्क राशि वालों को दूध दान करना चाहिए।

सिंह राशि वाले जातकों को सूर्य को जल चढ़ाकर गुड़ का दान करना चाहिए।

कन्या राशि वालों को विष्णु सहस्रनाम का जाप करना चाहिए।

तुला राशि वाले देवी की पूजा करें \

वृश्चिक राशि वाले हनुमान जी की पूजा करें और लाल वस्त्रों का दान करें|

धनु राशि वाले घर में समृद्धि के लिए चने की दाल का दान करें\
मकर राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए|

कुंभ राशि वाले तिल के लड्डुओं का दान करें|

मीन राशि वाले जातक केले का दान करें

लेखिका

निशा घई 

#निशाघई #चंद्रग्रहण #2019 #bloodmoon #lunarEclipse 

 


No comments:

Post a Comment